फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terror Attack Case: पुलवामा में एनआईए का सात ठिकानों पर छापा, चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 10:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनआईए ने एक आतंकी हमले मामले में केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सात जगहों पर छापा मारा। इस दौरान चेवाकलां में आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के मामले में चार ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) गिरफ्तार किए गए। इस दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि मामला दक्षिण कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी गतिविधियों से संबंधित है। चेवाकलां में 11 मार्च को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। इनकी पहचान पुलवामा के आकिब मुश्ताक भट और पाकिस्तान के कमाल भाई के रूप में हुई थी।

बाद में आठ अप्रैल को एनआईए ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली। बताया कि पकड़े गए मददगारों की शिनाख्त साहिल अहमद खान उर्फ  सोहेल व जहांगीर अहमद डार निवासी गुडूरा पुलवामा, शाहिद अहमद शेरगोजरी निवासी उग्रगुंड पुलवामा और इनायत गुलजार भट निवासी पिंगलेना पुलवामा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इन चारों आरोपियों ने दक्षिण कश्मीर में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों को पनाह दी थी और उनके लिए परिवहन और रसद की व्यवस्था की थी। वे स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी समूहों में शामिल होने के लिए बरगलाने में भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें