फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू में तपिश, कश्मीर में बारिश, आज भी कुछ क्षेत्रों में बरस सकते हैं बादल

Sun, 14 May 2023 10:09 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में रविवार सुबह तेज धूप खिली हुई है। इससे पहले शनिवार-रविवार रात तेज हवाओं और कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन
श्रीनगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में रविवार सुबह तेज धूप खिली हुई है। इससे पहले शनिवार-रविवार रात तेज हवाओं और कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। शनिवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। इस दौरान कश्मीर के कई हिस्सों में जहां दोपहर बाद तेज बारिश से ठंडक का अहसास हुआ, तो वहीं जम्मू समेत कई जिलों में तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा। दोनों संभागों के तापमान में अंतर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ हो गया। तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शाम तक तपिश का अहसास बना रहा। हालांकि रात में अभी ठंडक कायम है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 38.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 24.6, बटोत में 24.5, कटड़ा में 34.2, भद्रवाह में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में दोपहर तक बादल छाए रहे। यहां दोपहर बाद दो घंटे तक तेज बारिश हुई। कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी पानी बरसा। इससे एक बार फिर से ठंडक का अहसास बढ़ा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 22.4, पहलगाम में 20.6 और गुलमर्ग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें