फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: आज से तपिश से मिलेगी राहत,  प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ चलेंगी हवाएं 

Thu, 19 May 2022 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 22 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश, बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 22 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश, बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसका खासतौर पर कश्मीर संभाग में अधिक असर दिखेगा। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास हुआ। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। हालांकि पिछले दो दिन से जम्मू में दिन का तापमान चालीस डिग्री से नीचे चल रहा है। यहां बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.0, बटोत में 29.9, कटड़ा में 36.8 और भद्रवाह में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.0, पहलगाम में 22.9 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें