जम्मू संभाग में 13 जुलाई तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत उमस के साथ हुई। लेकिन सुबह नौ बजने के साथ ही घने बादलों को जम्मू और आसपास के इलाके को घेर लिया। देखते ही देखते तेज तूफान चलने लगा। इस बीच कई जगह बारिश भी हुई।
विज्ञापन
बरसती बूंदों के बीच कई लोग अपने गंतव्यों पर पहुंचे। जम्मू संभाग में 13 जुलाई तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं।