फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड, लेह में तापमान माइनस 3.4 डिग्री तक पहुंचा

Wed, 29 Nov 2023 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें अगले दो दिन मौसम अधिक बिगड़ सकता है। बारिश और बर्फबारी की सूरत में सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इसका असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम लगभग साफ रहा। कश्मीर में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन 11 बजे के बाद मौसम खुल गया। दिनभर हल्की धूप खिली रही, लेकिन ठंडक का अहसास भी रहा। 

राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 16.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 26.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें