गुलमर्ग में रेस्क्यू चलाते पुलिस कर्मी
- फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को गुलमर्ग में रूस और पोलैंड के 19 विदेशी नागरिकों के साथ-साथ 2 स्थानीय गाइडों को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पर्यटन विभाग के साथ उस समय बचाया गया जब हापतखुड़ कंगडूरी कांगडोरी गुलगमर्ग में वह एक बड़े हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
गुलमर्ग में रेस्क्यू चलाते पुलिस कर्मी
- फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि आज सुबह 21 विदेशी नागरिकों और 2 स्थानीय गाइडों सहित विदेशी स्कीयरों की 3 टीम स्कीइंग के लिए गुलमर्ग के अफरवट इलाके में गई थी। उन्होंने बताया कि लगभग दोपहर साढ़े बारह बजे हापतखुड़ कंगडूरी में एक बड़ा हिमस्खलन आया जहां ये स्कीइंग दल फंस गए।
गुलमर्ग में रेस्क्यू चलाते पुलिस कर्मी
- फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बारामुला पुलिस ने सेना और पर्यटन विभाग के साथ जेकेपी की संयुक्त बचाव टीमों को जुटाया, जो मौके पर पहुंची और सभी उपलब्ध उपकरणों का उपयोग करके बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 19 विदेशी नागरिकों और 2 स्थानीय गाइडों को सुरक्षित बचा लिया गया।
वैष्णो देवी पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
उनकी पहचान रूस के एकातेरिना, मैक्सिम, व्लादिमीर, वासिली, इंजन, लियो, निकिता मास्त्र्युकोव, अन्ना चोर्न्यक और पोलैंड के रफत काकमरेन, नार्सिन विक्लक्स, यूकाज़ पोटाज़ेव्क, तुकाज़ पसेक, कटारज़ीना फ़िलिप, मार्सिन रेज़ीक, बारटेओमी स्ज़कोप, बार्टोज़ डोमागाटा, एड्रियन अनिरोसु, मैसी कोवाल्ज़िक के रूप में की गई है। इसके अलावा पोलैंड के एक विदेशी गाइड बार्टोस और टंगमर्ग से 2 स्थानीय गाइड फयाज अहमद शेख और मुश्ताक अहमद मीर के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि अधिकारी ने बताया कि दुर्भाग्य से पोलैंड के 2 विदेशी नागरिकों की पहचान कॉज़िलटॉफ (43 वर्ष) और एडम ग्रेच (45 वर्ष) के रूप में की गई। दोनों ने हिमस्खलन में अपनी जान गंवा दी। और दोनों विदेशी नागरिकों के शवों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें चिकित्सकीय कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।