फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Weather: जम्मू में दो दिन की भारी उमस के बाद बरसे बादल, लोगों को मिली राहत, कश्मीर में भी बदला मौसम

Thu, 18 Jul 2024 01:35 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। जंगल और पहाड़ से घिरे इलाकों में धुंध छाई हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में हुई बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और आसपास के इलाकों में गुरुवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दो दिन की भारी उमस के बाद जम्मू में रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। बुधवार शाम ही जम्मू के साथ लगते पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद सुबह जम्मू में भी भी बादल बरसे।

विज्ञापन


बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दो दिन से तो हालात ऐसे बन गए थे कि न तो घर के भीतर लोगों को आराम मिल पा रहा था और न ही बाहर मैदान में। दो दिन के इंतजार के बाद हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है। उधर, कश्मीर घाटी में मौसम में बदलाव हुआ है। श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में बारिश हुई है। 

जम्मू कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश का क्रम जारी है। जंगल और पहाड़ से घिरे इलाकों में धुंध छाई हुई है। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले अब तक जम्मू कश्मीर में मानसून कम सक्रिय देखा जा रहा है, लेकिन अब हुई बारिश से लोगों की उम्मीदें बंधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें