फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पटवारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, डीसी ने किया निलंबित 

Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कालाकोट तहसील में तैनात पटवारी का रिश्वत का लेने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद डीसी ने जांच कर उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी को एडीसी कार्यालय सुंदरबनी में अटैच किया गया है। 
 
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले की कालाकोट तहसील के सियाल सुई क्षेत्र के पटवारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे विभाग में खलबली मच गई। समय पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त विकास कुंडल ने पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया है। उसे एडीसी कार्यालय सुंदरबनी अटैच करके जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


उपयुक्त की तरफ से जारी निलंबन नोटिस के अनुसार सियाल सुई पटवार हल्के में तैनात जावेद इकबाल वानी पटोरी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक छोटी सी नकल के लिए किसी व्यक्ति से रिश्वत लेते नजर आ रहा है।

जैसे ही वीडियो उपायुक्त के पास पहुंचा तो मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी को तत्काल ही निलंबित करके एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सुंदरबनी के कार्यालय अटैच कर दिया। उपायुक्त ने एडीसी राजोरी को मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें