नाके पर चेकिंग के दौरान दोनों भाइयों से 446 ग्राम नशीला पदार्थ हुआ बरामद
बारामुला के बोनियार थाने के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गनी मोहल्ला त्रिकंजन में स्थापित नाके पर दो लोगों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 446 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान पहचान अब्दुल कयूम गनी और गुलाम हसन गनी (दोनों सगे भाई) निवासी त्रिकंजन बोनियार के रूप में हुई है। दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना बोनियार में हिरासत में रखा गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अन्य वारदात होती है तो इसके बारे में पुलिस को सूचित करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सूचना देने के लिए 112 नंबर डायल करें। बात दें कि चार दिन पहले भी बारामुला में पाकिस्तान से संचालित नारको मॉड्यूल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। इस दौरान तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7800 किलो का नशीला पदार्थ और 1263500 रुपये नकद बरामद किए थे।
आतंरिक व अन्य सुरक्षा ढांचे के लिए पुलिस को 10 करोड़ रुपये
गृह विभाग ने डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस को वर्ष 2024 के लिए 10 करोड़ एडवांस राशि के रूप में मंजूर किए हैं। इस राशि से पुलिस और और पुलिस के साथ तैनात सीआरपीएफ के लिए ढांचे में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा आतंरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। 200 से अधिक कार्यों को इस राशि से पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ की यूनिटों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इसमें सुधार किया जाएगा।