फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, लाइनमैन की हत्या सहित इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

Sun, 01 Sep 2019 05:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की बड़ी खबरों से संबंधित तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं पीडीडी विभाग में तैनात लाइनमैन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। तीसरी खबर क्षीर भवानी मंदिर से है जिसकी मान्यता ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन


साथ ही चौथी खबर राजनीतिक गलियारे से है जहां भाजपा के राष्ट्रीय उपप्रधान व जेएंडके के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को एक संविधान और तिरंगे के मंच के नीचे लाना है। आखिरी और पांचवी बड़ी खबर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू से है यहां एचआर कॉन्क्लेव के अंतिम दिन विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट की दुनिया से रूबरू कराया गया। जानिए खबरों के लिहाज से कैसा रहा जम्मू-कश्मीर का आज का दिन- 
 

पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे पाक सेना ने मोर्टार दागे साथ ही गोलाबारी भी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। वह घाटी में सामान्य हो रहे हालात को हजम नहीं कर पा रहा...यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 

गरोटा में पीडीडी विभाग में तैनात लाइनमैन की चाकू से गला रेतकर हत्या

जम्मू के गरोटा में पीडीडी विभाग में तैनात लाइनमैन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसकी लाश खेत से बरामद हुई। हत्या के आरोप में एक व्यक्ति हेमराज को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोमदत्त पीडीडी विभाग में लाइनमैन था...यहां पढ़ें पूरी खबर
 

तुलमुला में कश्मीरी पंडितों का माता क्षीर भवानी मंदिर

तुलमुला मध्य कश्मीर का गांदरबल जिला जोकि श्रीनगर से लगा हुआ है। यहां तुलमुला में कश्मीरी पंडितों का माता क्षीर भवानी मंदिर है। मंदिर के कुंड के पानी ने रंग बदल कर पांच अगस्त को हुए परिवर्तन का संकेत पहले ही दे दिया था। 25 दिन बाद धीरे-धीरे पानी अपने मूल रंग में आ रहा है लेकिन हल्का काला रंग अब भी देखा जा सकता ...यहां पढ़ें पूरी खबर
 

जम्मू-कश्मीर को एक संविधान और तिरंगे के मंच के नीचे लानाः अविनाश राय खन्ना

भाजपा के राष्ट्रीय उपप्रधान व जेएंडके के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को एक संविधान और तिरंगे के मंच के नीचे लाना है। पार्टी ने इस दिशा में राष्ट्र हित के लिए काम किया है। घाटी में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। हमारा ध्यान विकास और शांति की तरफ ...यहां पढ़ें पूरी खबर
 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जम्मू में शनिवार को एचआर कॉन्क्लेव

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू में शनिवार को एचआर कॉन्क्लेव के अंतिम दिन विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट की दुनिया से रूबरू कराया गया। इसमें उन्हें आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया गया। विभिन्न पैनल ने अलग-अलग सत्र में विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ खुद को बदलने पर भी चर्च...यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें