फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अक्षय कुमार ने जवानों के लिए कही ये बात, पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त समेत पांच बड़ी खबरें

Thu, 17 Jun 2021 05:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अभिनेता अक्षय कुमार गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए। उधर, पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार गुरुवार को कश्मीर पहुंचे। अक्षय उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के पास सुदूर तुलैल पहुंचे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ ही बीएसएफ के अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे। अक्षय कुमार ने नीरू गांव में स्कूल भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने नीरू गांव में सेना और बीएसएफ के जवानों से बातचीत की। साथ ही वहां तैनात बीएसएफ यूनिट द्वारा आयोजित एक समारोह में स्थानीय लोगों के साथ डांस भी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाना मिला है। जहां से 17 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इस सफल ऑपरेशन को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस को जिले के मेंढर इलाके में आतंकी ठिकाने के इनपुट मिले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

दिसंबर, 1971 में पाकिस्तानी सेना पर भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक और ऐतिहासिक जीत की स्मृति में दिल्ली से रवाना हुई स्वर्णिम विजय मशाल कश्मीर के शोपियां जिले पहुंची। इस दौरान बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


प्रदेश में जिला विकास परिषदों के सदस्यों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों के लिए सरकार ने पांच महीने का लंबित मानदेय जारी कर दिया है। यह मानदेय राशि जनवरी से मई महीने की लंबित थी। सदस्यों को 15000, उपाध्यक्षों को 25 हजार और अध्यक्षों को 35 हजार महीने के हिसाब से मानदेय जारी किया गया है। जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण ने मानदेय जारी होने की पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

बाहरी राज्यों के नंबर वाले बीएस-3 मानक के वाहनों का प्रदेश में पंजीकरण नहीं होगा। केवल उन्हीं वाहनों का पंजीकरण होगा, जिसमें वाहन की खरीद के बाद से मालिक एक ही है। ऐसे वाहन का पंजीकरण नहीं होगा जो उसके पहले मालिक से किसी दूसरे व्यक्ति ने खरीदी होगी। बीएस-3 के अलावा अन्य सभी मानक के वाहनों का पंजीकरण होगा और पंजीकरण शुल्क वाहन के परिचालन की बची अवधि के हिसाब से लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें