कोरोना के चलते जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन(जेके बोर्ड ) ने प्राइवेट और रेगुलर 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। ऐसे में इस बार स्कूलों को अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद है और फेल होने वालों की संख्या न के बराबर होगी। हालांकि ये बात बोर्ड की ओर से जारी होने वाले क्राइटेरिया पर निर्भर करेगी।
10वीं और 12वीं में अनुपातिक आधार पर अंक देने के लिए रोडमैप लगभग तय है। परीक्षा रद्द होने से पहले समर जोन में 10वीं और 12वीं कक्षा के कुछ पेपर हुए थे। ऐसे में बोर्ड बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर बाकी बचे पेपर में अंक दे सकता है।