फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: इन आतंकियों ने किया था सोपोर में हमला, मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समेत पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Sun, 13 Jun 2021 05:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश के डीजीपी दिलबाग सिंह रविवार को सोपोर आतंकी हमले में घायल हुए जवानों से मिलने पहुंचे। उधर, जम्मू में दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनने जा रहे भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर का भूमि पूजन हुआ। इस मंदिर के निर्माण से जम्मू में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर का निर्माण 62.02 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोपोर में सुरक्षाबलों पर शनिवार को हमला करने वाले आतंकियों की पहचान हो गई है। आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे। उधर, जम्मू में रविवार को भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। जिसमें उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, डॉ जितेंद्र सिंह के साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच प्रमुख खबरें...

विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार और एसपी पूर्वी क्षेत्र श्रीनगर तनुश्री ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर सोपोर आतंकी हमले में घायल हुए दोनों जवानों से बातचीत की। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शनिवार को घात लगाकर सुरक्षाबलों पर किए गए आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। दो नागरिक भी मारे गए। इस घटना में एक एसआई समेत दो पुलिसकर्मी और दो नागरिक भी घायल हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जम्मू जिला मुख्यालय से दस किलीमीटर दूर मजीन (सिदड़ा) गांव में रविवार को दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर भगवान वेंकटेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी भी पहुंचे। कोरोना महामारी के लंबे अंतराल के बाद पहली बार केंद्र से कोई केंद्रीय मंत्री जम्मू पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


कोरोना मामले कम होते ही प्रसिद्ध मचैल यात्रा की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में शनिवार को हेलिकॉप्टर सेवा के लिए टेंडर करवाए गए। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना की चेन टूटने पर ही मचेल यात्रा होगी। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि मचैल यात्रा चले। इसके लिए छह अधिकारियों की टीम गठित की थी, जिन्होंने मचैल के लिए हेलिकॉप्टर सेवा के लिए टेंडर करवाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

घाटी में आतंकियों और उनकी गतिविधियों पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते वह बौखला गए हैं। आतंकी नई साजिश के तहत उन सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं जो कोरोना की अतिरिक्त ड्यूटी पर तैनात किए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों के भीतर यह ऐसा ही दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकियों ने शोपियां में कोरोना ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

जम्मू विश्वविद्यालय ने केंद्रीय और वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर 1682 वां स्थान प्राप्त किया है। देश के 2000 विश्वविद्यालयों में से जम्मू विश्वविद्यालय को 47 वां स्थान मिला है। बताया गया है कि पहले के बजाए अब जम्मू विश्वविद्यालय का अधिक विकास हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें