फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उच्च शिक्षा में प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से 5.3 फीसदी अधिक

Sun, 13 Jun 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश  में कुल 15 विश्वविद्यालय हैं। प्राइवेट और सरकारी मिलाकर 313 कॉलेज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की उच्च शिक्षा में सुधार देखने को मिल रहा है। उच्च शिक्षा में प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (जीआईआर) राष्ट्रीय औसत से 5.3 प्रतिशत अधिक है। प्रति लाख जनसंख्या पर 18 से 23 आयुवर्ग पर कालेजों की संख्या 26 है। हालांकि जीआईआर और कॉलेज की संख्या के मामले में अपने पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल से काफी पीछे है।  

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) की 2019-20 की रिपोर्ट जारी की है। 2018-19 की की रिपोर्ट पिछले वर्ष जारी हुई थी, जिसमें जीआईआर 30.9 था जो इस बार जारी रिपोर्ट यानी 2019-2020 में बढ़कर 32.4 हो गया है, यानी 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

छात्रों का अनुपात 31.7 है जबकि छात्रा का 32.2 है, यानी की लड़कों से ज्यादा लड़कियां उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ रही है। उच्च शिक्षा में अनुसूचित जाति के बच्चों का कुल अनुपात 20.3 है। इसमें छात्रों का 17.3, छात्राओं का 23.6 अनुपात है। अनुसूचित जनजाति कुल अनुपात 31.1 है, जिसमें 23.0 छात्र और 19.2 छात्राएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें