कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता की हत्या की जांच चल रही है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उधर, शुक्रवार को बडगाम जिले में सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव की घटना सामने आई। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
कश्मीर के त्राल में हुई नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पंडिता की हत्या के मामले में पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार को राकेश पंडिता बिना सुरक्षा के त्राल गए थे। इसी दौरान तीन आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी घायल हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई। उधर, कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की गई है। सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव किया गया। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
त्राल नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पंडिता के हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में कई टीमें बनाईं हैं। वह लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। दूसरी ओर पुलिस इस बात का पता करने में जुटी है कि भाजपा नेता पंडिता किन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा को छोड़कर त्राल गए थे। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आतंकियों को कैसे पता चला कि राकेश अपने मित्र के घर में मौजूद हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
सुरक्षाबलों के सटीक अभियानों ने आतंकी समूहों को करारा झटका दिया है। आतंकी संगठन खात्में की कगार पर हैं। नेतृत्व का संकट है। साथ ही हथियारों, गोला-बारूद, विशेष रूप से स्वचालित हथियारों की काफी कमी है। इसी के चलते आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इसके लिए अराजक तत्वों का सहारा भी लिया जा रहा है। इसी साजिश के तहत अराजक तत्वों ने शुक्रवार को सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कोरोना वारियर्स तबस्सुम आरा टीकाकरण के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। जिले के अस्पताल में तैनात वैक्सीनेशन अफसर तबस्सुम 4 माह से ज्यादा समय में 6500 से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए डोर टू डोर मिशन भी शुरू किया है। तबस्सुम आरा ने शुक्रवार को पुलवामा के दूरदराज इलाकों में जाकर लोगों को टीका लगाया। इतना ही नहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि उधमपुर में देविका परियोजना आस्था से जुड़ा मामला हैं। इस परियोजना को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्टियों के सुझावों का स्वागत किया जाएगा। मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर देविका परियोजना पर चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने यह बात कही।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
डिप्टी एडवोकेट जनरल अजित डोगरा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे तीन आरोपियों की जमानत अर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। यह मामला 10 जनवरी 2008 का है। मुट्ठी क्षेत्र में डिप्टी एडवोकेट जनरल अजित डोगरा घायल अवस्था में मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...