जम्मू में ड्रोन हमले के बाद एलओसी और आईबी पर सुरक्षाबल अलर्ट हैं। खुफिया एजेंसियों की दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर है। उधर, एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में हुए हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। श्रीनगर के पारिमपोरा में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर नदीम अबरार को मार गिराया गया है। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें...
जम्मू के कुंजवानी-रत्नूचक में सोमवार रात एक बार फिर ड्रोन देखे जाने की सूचना है। यह लगातार तीसरी बार और 24 घंटे में दूसरी बार है जब यहां ड्रोन देखा गया है। सोमवार को कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास ड्रोन दिखा था। जिसके बाद कुंजवानी-रत्नूचक में रात करीब तीन बजे ड्रोन दिखने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसमें सफेद लाइट जल रही थी।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू ड्रोन हमला मामला: एयरफोर्स स्टेशन पहुंची एनआईए की टीम, गृह मंत्रालय ने सौंपी है जांच की जिम्मेदारी
जम्मू हवाई अड्डा परिसर(एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया) में रविवार (27 जून) रात हुए ड्रोन हमले की जांच के लिए एनआईए की टीम जम्मू पहुंच चुकी है। गृह मंत्रालय ने एनआईए को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस हमले में हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत को नुकसान पहुंचा था। साथ ही वायुसेना के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हुए थे। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक विशेष बम निरोधक टीम वायु सेना स्टेशन पर विस्फोट की प्रकृति की जांच कर रही है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आतंकी अबरार के खात्मे की कहानी: साजिश के तहत सुरक्षाबलों को ले गया अपने ठिकाने तक, फिर ऐसे हुआ ढेर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मल्हूरा पारमिपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर नदीम अबरार को मार गिराया गया है। सोमवार को आतंकी अबरार को गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जहां वो छिपा हुआ था उस घर में एक एके-47 राइफल रखी हुई है। सुरक्षाबल जब उसे रिकवर करने पहुंचे तो अबरार का एक साथी वहां पहले से ही छिपा हुआ था।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
आतंक का खात्मा और अपनों की हिफाजत: बुजुर्ग को खरोंच न लगे इसके लिए जान पर खेल गए जांबाज, देखिए तस्वीरें
श्रीनगर में सोमवार को आतंकी नदीम अबरार की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में उसने एक ठिकाने में हथियार रखे होने की बात कही। सुरक्षाबल उसे मौके पर ले गए। यहां पहले से घात लगाए बैठे अबरार के साथी आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। मोर्चा संभालने के साथ ही सुरक्षाबल स्थानीय लोगों की हिफाजत में भी जुट गए। अंधाधुंध गोलाबारी के बीच लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना बड़ी चुनौती थी।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू समर जोन परीक्षा परिणाम: दसवीं में बेटियों ने मारी बाजी, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी बधाई
जम्मू संभाग के समर जोन के जेकेबीओएसई द्वारा मंगलवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। ग्रेडिंग सिस्टम की वजह से इस बार टॉपर का पता नहीं लग पाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश के उप-राज्यपाल ने कहा कि परिणामों में लड़कों से आगे निकलने के लिए मैं लड़कियों को बधाई देता हूं। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: गुपकार गठबंधन की बैठक टलने से खड़े हुए कई सवाल, चल रहा है सियासी मंथन
पीडीपी अध्यक्ष व गुपकार गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की व्यस्तता के चलते मंगलवार को सुबह 11 बजे नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के श्रीनगर स्थित आवास में होने वाली गुपकार गठबंधन की प्रस्तावित बैठक टल गई है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें