उधमपुर की एक केमिलक फैक्टरी में आग ने जमकर तांडव मचाया। जिसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, कश्मीर के शोपियां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकी मार गिराया गया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही कुछ बड़ी खबरें...
जम्मू संभाग के उधमपुर में आग का तांडव देखने को मिला। केमिलक फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों के दमकल विभाग की मदद ली गई। वहीं कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। कुलगाम में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, दूसरी ओर शोपियां में मुठभेड़ चल रही है। जिसमें एक आतंकी मारा गया है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें...
विज्ञापन
जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के साथ लगते बट्टल-बालियां इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात को अचानक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक हो गई कि भारतीय वायुसेना को बुलाना पड़ा। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया। लेकिन अभी भी धुआं उठ रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
शोपियां के गनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी है। जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकवाद में शामिल हुए एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसकी जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकी की पहचान अर्धखेड़ा इमामसाहिब शोपियां के शाकिर अहमद के रूप में हुई है। वह 'सी-कैटेगरी' का आतंकी है। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने कुलगाम के यारीपोरा से उसे गिरफ्तार किया है।
कोरोना संक्रमण से प्रदेश में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके साथ ही संक्रमण से उबरने के बाद भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। निगेटिव होने के बाद आपको संभलकर रहना होगा। पोस्ट कोविड कंप्लिकेशन में ठीक हो चुके लोगों को कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर रही हैं। मानसिक समस्याओं में ब्रेन फाग सिंड्रोम, पोस्ट कोविड डिप्रेशन और पोस्ट कोविड स्ट्रेस डिसऑर्डर प्रमुख है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
प्रदेश में जिला विकास परिषदों के कामकाज में कोरोना काल के चलते स्थिरता नहीं आ पाई है। जम्मू व श्रीनगर जिला समेत प्रदेश के कई जिलों में अभी कार्यालय तक नहीं खुल पाए हैं। ऐसे में जिला विकास परिषद की बैठक तक नहीं हो पा रही है। जिला जम्मू की बात करें तो उदयवाला स्थित राजस्व परिसर के भवन में डीडीसी का कार्यालय खोलने पर मुहर लगने के बाद भी अभी तक न तो पूरी तरह से कार्यालय को तैयार किया जा सका है और न ही इस दिशा में प्रशासनिक तैयारी चल रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...