उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने गुरुवार को को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और बल की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमरोन मुसावी के अनुसार, उप थल सेना प्रमुख ने फायर एंड फ्यूरी कोर के मुख्यालय का दौरा किया जहां उन्हें पूर्वी लद्दाख में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।