फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: मेंढर में पकड़ा गया आतंकी मददगार, चीन निर्मित पिस्टल बरामद, कई इलाकों में चल रहा तलाशी अभियान

Sun, 25 Dec 2022 11:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

 मेंढर पुलिस, एसओजी एवं सेना ने सलवा और बेहरा क्षेत्र में संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा गया, जिस पर उसने भागने की कोशिश की। जब उसे पकड़ा तो उसके पास से हथियार मिला। 
 
विज्ञापन
मेंढर से गिरफ्तार आतंकी मददगार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के मेंढर में पुलिस और सेना ने आतंकियों के एक मददगार (ओजीडब्ल्यू) को दबोचा है। उसके पास से चीन निर्मित पिस्टल और 8 गोलियां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


रविवार को मेंढर पुलिस, एसओजी एवं सेना ने सलवा और बेहरा क्षेत्र में संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा गया, जिस पर उसने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल के साथ आठ गोलियां मिलीं। आरोपी की पहचान तोयब खान निवासी गांव सलवाह मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मेंढर थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह ओजीडब्ल्यू कई वर्षों से आतंकियों के लिए काम कर रहा था। करीब एक दशक से वह अपने पास यह पिस्टल रखे हुए था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें