फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir:घाटी से कश्मीरी पंडित कर्मियों को जम्मू शिफ्ट करें, आजाद बोले- रोजगार से जिंदगी महत्वपूर्ण

Sun, 25 Dec 2022 08:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि स्थिति में सुधार होने पर उन्हें वापस लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन रोजगार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। मुझे नहीं पता कि सरकार का रुख क्या है, लेकिन अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है, तो हम ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर की स्थिति में सुधार होने तक कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को अस्थायी रूप से जम्मू स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

आजाद ने रविवार को कहा कि दुर्भाग्य से कुछ घटनाएं हुई हैं। किसी इंसान की जिंदगी प्राथमिकता है इसलिए मेरी राय है कि कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को जम्मू में सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी तौर पर स्थानांतरित किया जाए।

आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि स्थिति में सुधार होने पर उन्हें वापस लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन रोजगार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। मुझे नहीं पता कि सरकार का रुख क्या है, लेकिन अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है, तो हम ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में देरी के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हम पिछले छह साल से इंतजार कर रहे हैं। मैंने संसद में भी कई बार इस मुद्दे को उठाया। वे हमें पंचायत चुनाव या डीडीसी चुनाव दिखाते हैं, लेकिन असल चुनाव विधानसभा का होता है जो नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें