कुलगाम के मीरबाजार क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दो व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
कुलगाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के एफसीआई मीरबाजार क्षेत्र के पास एक ट्रक में दो व्यक्तियों ने एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें- घाटी में आतंकियों द्वारा लगातार रची जा रही साजिशें, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
उन्होंने आरोपी व्यक्तियों की पहचान हाफिज पर्रे और उबैद अय्यूब रैना के रूप में की है। दोनों गड़ियाहमा कुलगाम के निवासी हैं। पुलिस ने काजीगुंड थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।