फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में पुलिस की लुधियाना में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधी नगर ग्रीन बैल्ट एरिया में कारोबारी नागर सिंह के घर पर फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस ने लुधियाना में दबिश दी। पुलिस को शक है कि आरोपी प्रदेश से बाहर पड़ोसी राज्य पंजाब में छुपे हुए हैं। उधर, पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर डाल दिए हैं, ताकि इनको ट्रेस किया जा सके। बता दें, फायरिंग मामले में आरोपियों की शिनाख्त हो गई हैं, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक आरएस पुरा का रहने वाला है, जिसके रिश्तेदार लुधियाना में रहते हैं। वह काम के सिलसिले में लुधियाना आता-जाता रहता है। पुलिस को शक है कि आरोपी लुधियाना न चले गए हों। इनकी तलाश में पंजाब में टीम भेजी गई है। वहीं पुलिस इस मामले में कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। नागर सिंह के साथ रंजिश रखने वाले लोगों की जानकारी ली गई है। रेत माफियाओं, शराब माफियाओं और ठेकेदारी करने वालों की भी पुलिस जानकारी ले रही है। अमनदीप हत्याकांड को भी लेकर पूछताछ चल रही है, क्योंकि नागर सिंह के बेटे, उनके भाई, पूर्व एसएसपी और कुछ अन्य का नाम अमनदीप हत्याकांड में शामिल रहा है। वहीं पुलिस ने अब तक इस कांड में शामिल मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा है। कुछ लोग जरूर हिरासत में लिए गए हैं, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें