फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय फुटबॉल शिविर के लिए श्रीनगर तैयार, सैफ अंडर-16 में भाग लेने वाली टीम करेगी तैयारी

Mon, 17 Jul 2023 01:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सलाहकार राजीव राय भटनागर ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय शिविर जम्मू-कश्मीर के खेलों के इतिहास में नया चरण स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के ईमानदार प्रयासों से पूरे जम्मू-कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
real kashmir football club(FILE)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पहली बार अंडर-16 फुटबाल के राष्ट्रीय कैंप की मेजबानी के लिए तैयार है। श्रीनगर में यह कैंप लगेगा। यह प्रदेश के लिए न सिर्फ महत्वपूर्ण उपलब्धि है बल्कि इस बात का भी सुबूत है कि यहां की परिस्थितियां अब बदल चुकी हैं। इस कैंप के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और आईलीग में केरला ब्लास्टर्स के कोच रह चुके इश्फाक अहमद को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिविर के बाद अंडर-16 पुरुष टीम इस साल सितंबर में भूटान में होने वाली सैफ अंडर-16 चैंपियनशिप में भाग लेगी। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय शिविर जम्मू-कश्मीर के खेलों के इतिहास में नया चरण स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के ईमानदार प्रयासों से पूरे जम्मू-कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाया गया है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय जम्मू-कश्मीर फुटबॉलर और एआईएफएफ की तकनीकी समिति के सदस्य अरुण मल्होत्रा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार के समर्थन से, जम्मू-कश्मीर फुटबॉल देश में खेल की प्रगति में योगदान दे रहा है। 

 

हमें उम्मीद है कि हम सैफ अंडर-16 टूर्नामेंट में चैंपियन बनकर उभरेंगे। अरुण ने कहा कि पूर्व, पश्चिम, उत्तर, पश्चिम और उत्तर पूर्व क्षेत्रों में प्रतिभाओं की व्यापक तलाश के बाद संभावितों की टीम को चुना गया है। हालांकि, जम्मू -कश्मीर ने पिछले कुछ वर्षों में संतोष ट्रॉफी, फेडरेशन कप और हीरो आई-लीग मैचों की मेजबानी की है। 

विज्ञापन


लेकिन राष्ट्रीय फुटबॉल शिविर पहली बार आयोजित किया जा रहा है। श्रीनगर और भूटान के बीच मौसम की स्थिति में समानता ने भी राष्ट्रीय शिविर की मेजबानी के लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के मामले को मजबूत बना दिया है। 

डाउनटाउन हीरोज डूरंड कप में खेलने उतरेगा

एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में अपनी स्थापना के तीन साल बाद डाउनटाउन क्लब न केवल जम्मू-कश्मीर के फुटबॉल सर्कल में अपनी जगह बनाई है, बल्कि आई-लीग के सेकेंड डिवीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। क्लब अब 132वें डूरंड कप-2023 में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

6.5 फुट के दुबले-पतले गोलकीपर मुहीत शब्बीर, फुल बैक हैदर यूसुफ, मिड-फील्डर शाहमीर तारिक, स्टॉपर बैक जुबैर अखून और स्ट्राइकर परवेज भुइया क्लब के कुछ प्रमुख चेहरे हैं, जिन्हें देश के भविष्य के फुटबॉलरों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें