फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हार के बाद जम्मू-कश्मीर को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विजय हजारे ट्रॉफी में हिनान मालिक की (79) रन की पारी और अब्दुल मुश्ताक के 5 विकेट के हाल ने जम्मू-कश्मीर के हार के क्रम को तोड़कर पहली जीत दिलाई। दादोजी कोंडदेव स्टेडियम (ठाने) में हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा को 95 रन से हराया और अंक तालिका में दो अंक हासिल किए। इससे पहले जम्मू-कश्मीर को गुजरात, हिमाचल और आंध्रप्रदेश से लगातार हार मिली थी।
विज्ञापन

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की पहला विकेट 46 रन पर कामरान इकबाल के रूप में गिरा। सलामी बल्लेबाजी शुभम खजूरिया फिर नाकाम रहे 38 रन बनाकर चलते बने। स्टार बल्लेबाज अब्दुल समद का बल्ला इस मैच में खामोश रहा है वह मात्र 6 बनाकर ऑउट हो गए। पिछले चार मुकाबले से समद बल्ला खामोज है, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का कारण है। इसके बाद युवा बल्लेबाज हीनान मालिक ने पारी को संभालते हुए 94 गेंदों में 79 की पारी खेल और टीम को 278 तक पहुंचाया। लक्ष्य का पिछा करने उतरी ओडिशा की बल्लेबाजी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजी के सामने ताश की तत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 45 ओवर में 183 रन की ऑउट हो गई। टीम के लिए आबिद मुश्ताक ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में एक मैडन और 38 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज मुजतबा युसूफ ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें