फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में आरएम स्कूल ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चौथी जम्मू जिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरएम पब्लिक स्कूल की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। जम्मू-कश्मीर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से भगवती नगर स्थित इंडोर हॉल में करवाई गई दो दिवसीय प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें आरएम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने पहला, संब्याल स्पोर्ट्स क्लब ने दूसरा और जम्मू संस्कृत स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जम्मू जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और कॉलेजों ने भाग लिया, जिसमें 200 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। आरएम पब्लिक स्कूल ने प्रतियोगिता में 15 स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक जीते। वहीं, संब्याल क्लब ने 10 स्वर्ण, 15 रजत और आठ कांस्य, जबकि जम्मू संस्कृत स्कूल ने छह स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से सबको प्रभावित किया। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक जैन ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच उपलब्ध करवाना था। जिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से पहले आवेदन मांगे थे। समापन पर अजय वर्मा मुख्य अतिथि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें