फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाने से पहले शाह ने किया था 2019 में श्रीनगर का दौरा, ढिल्लों की पुस्तक में दावा

Mon, 13 Feb 2023 01:48 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने अपनी आने वाली पुस्तक में इस बात का दावा किया है। वह लेथपोरा में आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत पर ‘कितने गाजी आए कितने गाजी गए’ शीर्षक से किताब लिख रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पहले इसे अंतिम रूप देने के लिए  26 जून, 2019 को राज्य का दौरा किया था। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने अपनी आने वाली पुस्तक में इस बात का दावा किया है।

विज्ञापन


ढिल्लों ने 2019 में दक्षिण कश्मीर के लेथपोरा में आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत पर ‘कितने गाजी आए कितने गाजी गए’ शीर्षक से यह किताब लिख रहे हैं।

पुस्तक में उन्होंने लिखा है, अमित शाह का वह दौरा उस अहम घोषणा के लिए पहले से तय था। मेरे पास देर रात 2 बजे फोन आया, जिसमें सुबह 7 बजे गृह मंत्री शाह से मुलाकात की सूचना दी गई।
विज्ञापन


गृह मंत्री के साथ उस बैठक के बारे में ज्यादा खुलासा न करते हुए अपनी पुस्तक में श्रीनगर में सेना के 15वीं कोर के रणनीतिक प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने लिखा है कि बैठक की मेज पर बहुत से संवेदनशील और प्रमुख मुद्दों के अलावा स्वादिष्ट भोजन भी थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उक्त अहम घोषणा को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें