फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए पांच दिन में हुए 92100 पंजीकरण, आप भी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Thu, 16 Jul 2020 09:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से शुरू की गई चतुर्थ श्रेणी पदाें की भर्ती के लिए पांच दिन में 92100 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है। इतने कम समय में 34550 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन जमा भी करवा दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

विभिन्न विभागों में जिला, मंडल और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के लिए चतुर्थ श्रेणी के 8575 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। क्लास-4 (विशेष भर्ती) नियम, 2020 के अनुसार विज्ञापित पदों के लिए बोर्ड ने 10 जुलाई 2020 को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की थी। बुधवार सुबह तक 92100 पंजीकरण हो चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें

सेवा चयन बोर्ड उम्मीदवारों की सुविधा के लिए श्रीनगर और जम्मू में हेल्पलाइन सेवा भी चल रही है। ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक ssbjkgrievance@gmail.com पर मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें