राजोरी के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले बहरोट गांव में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की विशेष इनपुट पर तलाशी घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि एक दहशतगर्द ढेर कर दिया गया है। जिले के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले बहरोट गांव में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की विशेष इनपुट पर तलाशी घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के गोलीबारी शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजोरी के बहरोट गांव में एक संदिग्ध ठिकाने पर गोलाबारी की। घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने भी गोलीबारी की। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने गांव से लगते सभी रास्तों को घेर रखा है। ऑपरेशन जारी है।
कुलगाम में मार गिराए पांच आतंकी
उधर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी चल रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
राजोरी में वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, छह घायल
विज्ञापन
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सड़क हादसा हो गया। राजोरी जिले के थानामंडी इलाके में एक सूमो वाहन खाई में जा गिरा है। बताया जा रहा है कि यहां दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जाया जा रहा है। पुलिस को भी सूचित किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...