फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंकी मददगार तीली की संपत्ति कुर्क, दहशतगर्द रियाज नाइकू को दी थी पनाह

Thu, 02 Nov 2023 02:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलवामा जिले में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी रियाज नाइकू को शरण देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
अवंतीपोरा - फोटो : डीआईपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकी रियाज नाइकू को शरण देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने कहा कि क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के साथ बेघपोरा (अवंतीपोरा) में आतंकी मददगार आजाद अहमद तीली की संपत्ति के कुर्की के आदेश को निष्पादित किया। विशेष न्यायालय पुलवामा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आजाद अहमद तीली को गिरफ्तार किया गया। तीली ने प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के रियाज नाइकू उर्फ जुबेर-उल-इस्लाम सहित दो आतंकवादियों को शरण दी। आरोपी के खिलाफ धारा 19 यूएपीए के तहत आरोप पत्र पेश किया गया।।

पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आतंकवादियों को पनाह न दें। अन्यथा उनके खिलाफ चल और अचल संपत्तियों की कुर्की सहित कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। आतंकवादियों द्वारा अगर किसी भी घर या वाहन का जबरन ले लिया जाता है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें