फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर साथ रखना चाहते हैं तो 370 लौटाएं: महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनिहाल। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र यदि कश्मीर को अपने साथ रखना चाहता है तो उसे अनुच्छेद 370 लौटाना होगा। जम्मू-कश्मीर ने महात्मा गांधी के भारत को चुना था। यहां की अवाम नाथुराम गोडसे के भारत के साथ नहीं जा सकती। महबूबा ने कहा - हमने अनुच्छेद 370, अलग संविधान और अलग झंडे की शर्त पर भारत के साथ आना मंजूर किया था। यह सम्मान और पहचान नहीं लौटाने पर हमें भारत के साथ रहने का अपना फैसला वापस लेना होगा। वे बुधवार को रामबन जिले के बनिहाल में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

महबूबा ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी के लिए देश को 200 साल लगे। भाजपा ने 70 साल बाद अनुच्छेद 370 को हटाया है। इसे वापस लेने के लिए हमें 70 माह भी लग सकते हैं, लेकिन 370 की वापसी हर हाल में करनी होगी।
---
पीडीपी, नेकां के बाद कांग्रेस
को दोफाड़ करने की साजिश
महबूबा ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश को धर्म के आधार पर बांट दिया है। जम्मू-कश्मीर में ये लोग पीडीपी और नेकां को तोड़ने के बाद अब कांग्रेस को दोफाड़ करने में लगे हैं। गुलाम नबी आजाद गुट की हलचल की ओर इशारा करते हुए महबूबा ने कहा कि भाजपा एक धड़े को कांग्रेस और दूसरे को अपनी जेब में रखना चाहती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को हटाने की मांग को लेकर गुलाम नबी आजाद गुट के बड़े नेताओें ने कांग्रेस पार्टी के ओहदों से सामूहिक इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें