फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां ने परिसीमन आयोग से मांगा बैठक का एजेंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने परिसीमन आयोग को पत्र लिखकर नई दिल्ली में 20 दिसंबर को बुलाई आयोग की बैठक के लिए एजेंडा प्रदान करने के लिए कहा है। आयोग ने बैठक में भाजपा के दो और नेकां के तीन सांसद सहयोगी सदस्यों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से नेकां सांसद हसनैन मसूदी ने कहा कि पार्टी ने आयोग को एक लिखित पत्र भेजा है। जिसमें प्रासंगिक सामग्री प्रदान करने के लिए कहा है, ताकि पार्टी के सांसद तय कर सकें कि बैठक में शामिल होना है या नहीं। बैठक के लिए आमंत्रण मिला है, लेकिन उसमें कोई एजेंडा नहीं दिया गया है, जिससे मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आयोग को पत्र मसूदी और उत्तरी कश्मीर बारामुला से नेकां सांसद मोहम्मद अकबर लोन द्वारा भेजा गया है। जबकि पार्टी अध्यक्ष सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला पिछले कई दिन से जम्मू में हैं। मसूदी ने कहा कि पार्टी पहले बैठक के एजेंडे पर गौर करना चाहती है। हमें आयोग द्वारा दी जाने वाली सामग्री के आधार पर ही अगला फैसला लेना है। आयोग को पहले भी गत 17 फरवरी को पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। एक बार पार्टी के सांसदों को आयोग का जवाब मिल जाए तो वे इसका अध्ययन करेंगे और फिर कोई निर्णय लेंगे। हमें अभी 20 दिसंबर को बैठक में आने के लिए कहा गया है, क्या है बैठक के बारे में, हमें वहां क्या करना है, हमे नहीं पता है। इसलिए बैठक एजेंडा देने के लिए आयोग से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें