जम्मू। दो वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौशेरा में दूसरी बार दौरा इस क्षेत्र की सामरिक अहमियत को दर्शाता है। राजोरी जिले का नौशेरा सेक्टर भारतीय सेना के लिए बेहद अहम है। इसी के चलते प्रधानमंत्री ने नौशेरा से एक तरफ पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर जवानों में जोश भर भरा।
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर तैनात सेना के लिए यह क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जिसके जरिए भारत पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर कार्रवाई कार्रवाई कर सकता है। इस क्षेत्र में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तुलना में अधिक ऊंचाई क्षेत्र पर है। लिहाजा सेना के लिए नौशेरा अहम है। यही कारण है कि यहां तैनात सैन्य जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो वर्ष में दूसरी बार पहुंचे। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र एक तरफ यहां सैनिकों का हौसला बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर पड़ोसी मुल्क को यह संदेश भी दिया कि जरूरत पड़ने पर भारतीय सेना नौशेरा सेक्टर का इस्तेमाल करके पीओके में छुपे आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।
सूत्रों का कहना है कि नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पार पाकिस्तान के बड़े प्रोजेक्ट वाला क्षेत्र है। साथ ही इस क्षेत्र में भारतीय सेना काफी ऊंचाई वाली अग्रिम चौकियों पर तैनात है। यहां से पाकिस्तान पर पूरी नजर रखी जाती है। नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नौशेरा सेक्टर का पाकिस्तान पर की गई सजिर्कल स्ट्राइक का अहम रोल रहा। पीएम ने झंगड़ के हीरो ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान का नाम भी लिया, जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर भारतीय सैनिकों की जान बचाई और नौशेरा सेक्टर को पाकिस्तान से बचाया।