फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंधावा को भाजपा ने सभी पदों से किया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा के पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा पर गाज गिरी है। प्रदेश भाजपा ने रंधावा को सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। इसमें भाजपा का सचिव पद और राजोरी जिला प्रभारी पद भी शामिल है। राजोरी जिला प्रभारी पद का जिम्मा रंधावा की जगह अब पूर्व मंत्री शाम लाल चौधरी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

टिप्पणी पर रंधावा को पार्टी की ओर से 48 घंटे के भीतर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें उन्हें कल तक जवाब देना है। इससे पहले भी रंधावा खनन मामले पर पीएमओ में मत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले पर बोलकर चर्चा में रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।
पार्टी अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि कारण बताओ नोटिस पर रंधावा के जवाब पर गौर करके अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पार्टी की छवि से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर रंधावा की ओर से एक धर्म के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने पर पार्टी समिति में अध्यक्ष सुनील सेठी, सदस्य सरदार वीरेंद्रजीत सिंह और एनडी रजवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंगलवार शाम तक रंधावा ने संबंधित समिति को इसका जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें