फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक के बाद महबूबा भी पहुंचीं जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी शुक्रवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंच गई। इससे संभाग में सियासी गतिविधियों में गरमाहट आ गई है। वहीं, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर भी विपक्षी दलों का गतिरोध बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जम्मू एयरपोर्ट से सीधे महबूबा मुफ्ती कैनाल रोड स्थित गेस्ट हाउस में पहुंची। यहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद चौधरी, महासचिव अमरीक सिंह रीन, गुलाम नबी हंजूरा आदि नेताओं से पीडीपी अध्यक्ष ने जम्मू संभाग के सियासी परिदृश्य पर चर्चा की। महबूबा मुफ्ती 19 और 20 फरवरी को पुंछ जिले में प्रवास करेंगी। 21 को जम्मू कार्यालय में पार्टी नेताओं के अलावा विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगी। 22 फरवरी को कश्मीर रवाना होने से पहले प्रेसवार्ता करेंगी।
-----
आयोग की रिपोर्ट में भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा : पीडीपी
जम्मू। परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज करते हुए पीडीपी महासचिव गुलाम नबी हंजूरा ने कहा कि इसके माध्यम से भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम किया गया है।
विज्ञापन

जम्मू में पीडीपी कार्यालय में शुक्रवार को हंजूरा ने कहा कि मसौदा रिपोर्ट ऐसे प्रतीत हो रही है, जैसे उसे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में तैयार किया गया हो। कहा कि भाजपा को छोड़ सभी दल व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मसौदा रिपोर्ट का विरोध कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के वायरल ऑडियो से शक और गहरा रहा है कि मसौदा रिपोर्ट भाजपा नेताओं के इशारे पर बनाई गई है। हंजूरा ने कहा कि हब्बाकदल विधानसभा क्षेत्र को कश्मीर संभाग से समाप्त कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कश्मीरी पंडित मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें