फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा के धम्मी में बनेगा प्रदेश का पहला आईटी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिले के नगरोटा के धम्मी में प्रदेश का पहला आईटी पार्क बनेगा। देश की प्रमुख आईटी कंपनियों को प्रदेश में अपने यूनिट खोलने के लिए आकर्षित किया जाएगा। करीब 100 कनाल भूमि को इस संबंध में चिह्नित किया गया है। इसमें 79 कनाल 14 मरला भूमि वन क्षेत्र की है। सरकार ने वन विभाग को इस भूमि को जम्मू-कश्मीर ढांचागत विकास निगम को ट्रांसफर करने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आईटी पार्क को सूचना विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित कंपनियों के लिए खासतौर से डिजाइन किया जाएगा। यहां पर उच्च गति दूरसंचार के लिए बुनियादी ढांचे के साथ आईटी कंपनियों के स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

आईटी कंपनियों में साफ्टवेयर और हार्डवेयर के यूनिट यहां स्थापित हो पाएंगे और इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। इस परियोजना पर करीब पचास करोड़ की राशि खर्च होगी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक अनु मल्होत्रा का कहना है कि आईटी पार्क के लिए नगरोटा में भूमि की निशानदेही कर ली गई है। हालांकि वन विभाग से भूमि का जम्मू-कश्मीर ढांचागत विकास निगम को ट्रांसफर होना अभी लंबित है। उनका कहना है कि आईटी पार्क की प्रतिष्ठित परियोजना से आईटी पार्क से रोजगार के नए अवसर पैदा हो पाएंगे, खासतौर से आइटी क्षेत्र के उद्यमियों को खासा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें