फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के लिए हर जिले में खुलेंगे प्लेसमेंट सेंटर

Wed, 24 Feb 2021 01:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कौशल विभाग आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ प्रशिक्षण भी देगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्लेसमेंट सेंटर खोले जाएंगे। सभी जिलों में खोले जाने वाले सेंटरों में युवाओं को रोजगार से जुड़े अवसरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही इन सेंटरों में रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाएगा। यहां युवाओं को ट्रेड में उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिल सकेगा।  

विज्ञापन


कौशल विभाग द्वारा संचालित आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलजों में पढ़ने वाले छात्रों को अब रोजगार के लिए ज्यादा परेशान नहीं उठानी पड़ेगी। युवाओं को जिला स्तर पर ही रोजगार मिले, इसके लिए जिलों में विभाग प्लेसमेंट सेंटर खोलेगा। यह प्लेसमेंट सेंटर स्थानीय उद्योग की मांग को भी पूरा करेंगे। युवाओं को स्थानीय स्तर भी रोजगार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जल्द शुरू होगी राजोरी के आंगनवाड़ी केंद्रों में मीड डे मील सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन


 कौशल विभाग ने इस वर्ष छह महीने से एक वर्ष तक के लिए 26 नए शार्ट टर्म कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स को लेकर युवाओं का रुझान भी काफी है।  पिछले दिनों कौशल विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हुसैन सामून ने सभी जिलों में प्लेसमेंट सेंटर स्थापित करने को कहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें