सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सभी क्षेत्रों में प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना की 28 आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।