फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उमर ने NCP टूट पर भाजपा को घेरा, बोले- सब जगह विपक्ष को तोड़ने की हो रही कोशिश

Tue, 04 Jul 2023 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि महाराष्ट्र में हाल में जो राजनीतिक  उथल-पुथल  हो रही है, वो अफसोसजनक है, लेकिन ये कोई नई बात नहीं है। हर जगह भाजपा विपक्ष को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Omar Abdullah - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घाटी के गांदरबल जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में हाल में जो राजनीतिक  उथल-पुथल हो रही है, वो अफसोसजनक है, लेकिन ये कोई नई बात नहीं है। हर जगह भाजपा विपक्ष को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'यह कोई नई बात नहीं है। पिछले कई सालों में हमने देखा है कि कोई ऐसी रियासत नहीं है जहां विपक्ष को तोड़ने की कोशिश नहीं की गई है। चाहे मध्य प्रदेश हो, गोवा हो या कर्नाटक। ये अफसोस की बात है लेकिन सब जगह यही हो रहा है।'



इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने महाराष्ट्र में एनसीपी में फूट पर भाजपा को घेरा था। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार के शपथ लेने के बाद जिस तरह से भाजपा ने महाराष्ट्र में लोकप्रिय जनादेश को बार-बार कमजोर किया है, उसकी निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि न केवल लोकतंत्र की हत्या की जा रही है बल्कि ऐसे कार्यों को कवर देने के लिए राष्ट्रगान बजाया गया। "महाराष्ट्र में जिस तरह से भाजपा ने बार-बार लोकप्रिय जनादेश को कमजोर किया है, उसकी निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें