फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अब हिमाचल और उत्तर प्रदेश भी जाएंगी JKRTC की बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Mon, 06 Nov 2023 04:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कारपोरेशन के अनुसार पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक बस की सुविधा थी, मगर रूट को बंद करना पड़ा। अब फिर रूट को बहाल किया जाएगा। बस सेवा शुरू करने के लिए विभागीय कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद सेवा शुरू होगी। 
विज्ञापन
जेकेआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की बसें अब जम्मू से हिमाचल और उत्तर प्रदेश के लिए भी चलेंगी। मौजूदा समय में जम्मू से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा उत्तराखंड रूट पर चल रही हैं।

विज्ञापन


कारपोरेशन के अनुसार पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक बस की सुविधा थी, मगर रूट को बंद करना पड़ा। अब फिर रूट को बहाल किया जाएगा। बस सेवा शुरू करने के लिए विभागीय कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद सेवा शुरू होगी। 

बसें चलने से जम्मू से हिमाचल या फिर यूपी जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पहले यात्रियों को दूसरे राज्यों की बसों या फिर अन्य विकल्पों से पहुंचना पड़ता था। दोनों प्रदेश में पहले चरण में चार बसें चलाई जाएंगी। लांग रूट पर बसें चलने से राजस्व में बढ़ोतरी होगी। दूसरे चरण में इतनी ही बसों की सुविधा दी जानी है।
विज्ञापन


यूपी, हिमाचल से काम करते अलग अलग जिलों में ज्यादा लोग

जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में यूपी और हिमाचल से सबसे ज्यादा लोग काम करते हैं। बसें चलने से गंतव्य तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

यूपी, हिमाचल रूट पर भी बसें चलाई जाएंगी। विभागीय कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद सेवा शुरू की जाएगी। इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी। - राकेश कुमार सारंगल, एमडी, जेकेआरटीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें