फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: अब एक साथ जारी होगा हार्ड, सॉफ्ट जोन का 8वीं का परीक्षा परिणाम, दो जिलों में रिजल्ट जारी

Mon, 03 Apr 2023 03:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत परीक्षा हो रही है। समर और विंटर जोन के नियम को खत्म कर स्कूलों को हार्ड और साफ्ट जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
exam - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ और डोडा जिले का आठवीं कक्षा का परिणाम जारी करने के बाद स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) को एक समान शैक्षणिक कैलेंडर की याद आई है। अब हार्ड और सॉफ्ट जोन में एक साथ परिणाम जारी किए जाएंगे। सॉफ्ट जोन में परीक्षा खत्म हुए 23 दिन हो गए हैं, जबकि हार्ड जोन में परीक्षा आठ अप्रैल को संपन्न होगी। ऐसे में अब परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल के बाद आना ही संभव है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पहली बार एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत परीक्षा हो रही है। समर और विंटर जोन के नियम को खत्म कर स्कूलों को हार्ड और साफ्ट जोन में बांटा गया है। सॉफ्ट में आठवीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से 10 मार्च तक हुई है। वहीं, हार्ड जोन में 24 मार्च को परीक्षा शुरू हुई थी, जो आठ अप्रैल को संपन्न होगी। 

एससीईआरटी अब दोनों जोन का परिणाम एक साथ जारी करेगा। कठुआ और डोडा जिला डाइट ने आठवीं कक्षा का परिणाम जारी किया था, लेकिन बच्चों को मार्कशीट नहीं दी गई, जबकि परिणाम को रोक दिया है। एससीईआरटी ने दोनों जिलों के डाइट प्रिंसिपल को परिणाम जारी करने को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा है। 
विज्ञापन


एससीईआरटी के अधिकारी ने कहा कि एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत परीक्षाएं हुई थीं, ऐसे में परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। जिन जिलों का परिणाम जारी हुआ उस पर भी रोक लगा दी है। 15 अप्रैल तक दोनों जोन का एक साथ परिणाम जारी हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि परिणाम जारी करने वाले जिलों के प्रिंसिपल से खुद से परिणाम जारी करने से संबंधित स्पष्टीकरण भी मांगा है। एससीईआरटी के निदेशक प्रो. (डॉ.) परीक्षित सिंह मन्हास से जब इस बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कई बार फोन करने के बाद भी जवाब नहीं दिया। उनके निजी मोबाइल नंबर पर मैसेज भी किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें