फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, ओवर ग्राउंड वर्कर यासीन की लाखों की संपत्ति की कुर्क

Fri, 17 Nov 2023 05:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को तहरीक-उल-मुजाहिदीन के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) यासीन की लाखों की अचल संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
पुंछ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को तहरीक-उल-मुजाहिदीन के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) यासीन की लाखों की अचल संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


कुर्क की गई संपत्ति में बालाकोट सेक्टर में सक्रिय ओजीडब्ल्यू मोहम्मद यासीन की सात एकड़ से अधिक भूमि (59 कनाल और 12 मरला) शामिल है। उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और वर्तमान में वह जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद है।

अधिकारियों ने कहा कि 30 सितंबर को जम्मू में एनआईए कोर्ट के एक आदेश के बाद बालाकोट तहसील के आरोपी के गांव में संपत्ति कुर्क की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक पीके मेगी की देखरेख में एनआईए की एक टीम ने नायब तहसीलदार बालाकोट के साथ आदेश को निष्पादित किया।
विज्ञापन


एनआईए का यह मामला बालाकोट, मेंढर और पुंछ में हथियार, गोला-बारूद, ड्रग्स की बरामदगी से संबंधित है। यासीन पर आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन (टीयूएम) से जुड़े हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक पदार्थ और हेरोइन की बरामदगी का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें