फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में जल्द होगी तेलुगु फिल्मों की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के साथ बड़े पर्दे की सिनेमा गतिविधियों का विस्तार होने लगा है। तेलुगु सिनेमा (टॉलीवुड) के फिल्म निर्माताओं ने अपनी आगामी फिल्मों के लिए जम्मू-कश्मीर में शूटिंग का गंतव्य तलाशने की इच्छा जताई है। फिल्म निर्माताओं को जम्मू-कश्मीर पूर्ण सुरक्षा के साथ अन्य सहयोग का भरोसा दिलाया गया है। तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल और तेलुगू फिल्म डायरेक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक में जम्मू कश्मीर में शूटिंग पर बल दिया गया।
विज्ञापन

हैदराबाद के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटन व्यापार के सदस्यों, फिल्म निर्माताओं और अन्य हितधारकों के साथ बात की। अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में शुरू की गई फिल्म नीतियों के बारे में बताया। बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में शूटिंग का चयन करने वाले निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के साथ फिल्म अनुमति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस तंत्र लाया गया है। तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल और तेलुगु फिल्म डायरेक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में टी प्रसन्ना कुमार, मोहन वडलापटला, एन शंकर और तामारेड्डी भारद्वाज ने अधिकारियों से मुलाकात में जम्मू-कश्मीर में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की सराहना की। उन्होंने इच्छा जताई कि वे अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के लिए जम्मू-कश्मीर का रास्ता देखेंगे। इसके लिए उनके संबंधित संगठन नीति के विवरण पर चर्चा करेंगे और उसके बाद यात्रा की योजना बनाएंगे। इस साल जम्मू-कश्मीर में शूटिंग करने वाले दक्षिणी राज्यों के प्रोडक्शन ने उत्साह दिखाया है। जम्मू-कश्मीर में शूट किए गए कुछ तेलुगु प्रोडक्शन हाउस में मैसर्स रोअरिंग लायंस, मुंबई, आरके फिल्म एसोसिएशन, अर्का मीडिया वर्क्स, हैदरबादा, पीपल मीडिया फैक्ट्री एलएलपी, बंगलरू, अशर स्टूडियोज, हैदराबाद के अलावा कन्नड़ मलयालम के प्रोडक्शन हाउस शामिल हैं। अधिकारियों ने तेलंगाना राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष उप्पल श्रीनिवास गुप्ता से भी मुलाकात की। अधिकारियों में विवेक पुरी, डॉ. अहसानुल हक चिश्ती शामिल रहे।
-----------
जम्मू-कश्मीर में अपार गोल्फ सर्किट
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने गोलकुंडा गोल्फ कोर्स में हैदराबाद गोल्फ एसोसिएशन के अध्यक्ष सी दयाकर रेड्डी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर के गोल्फिंग सर्किट में प्रतिष्ठित रायल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स, पहलगाम गोल्फ कोर्स, गुलमर्ग गोल्फ कोर्स, कश्मीर गोल्फ कोर्स, जम्मू-तवी गोल्फ कोर्स शामिल हैं। अगले दो माह में जम्मू-कश्मीर में कई राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ चैंपियनशिप करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें