श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक जनरल राजिंदर सिंह तारा ने विभाग के तीन अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।
निलंबित किए गए अधिकारियों में निर्मल सिंह शारीरिक शिक्षा व्याख्याता, सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय बिश्नाह, जतिंदर सिंह शारीरिक शिक्षा शिक्षक, सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेरी राजोरी और जफर अहमद मीर शारीरिक शिक्षा शिक्षक, सरकारी माध्यमिक विद्यालय दौगाम, पुलवामा शामिल हैं।
यह निलंबन आदेश डिप्टी यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर कुपवाड़ा और रियासी की तरफ से दी गई रिपोर्ट के बाद जारी किए गए। इसमें इन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में खामियां उजागर की गई हैं।