श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला, कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में पुलिस ने तीन ड्रग तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 6 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है। ये हेरोइन और ब्राउन शुगर बताई जा रही है। इसकी कीमत लगभग 43 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, इस संबंध में उत्तरी कश्मीर रेंज (एनकेआर) बारामुला के संबंधित पुलिस स्टेशनों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। बारामुला में पकड़े गए आरोपियों की पहचान नाजिम दिन तास निवासी जंबूर पट्टन उड़ी, वकार अहमद ख्वाजा निवासी तंगधार कुपवाड़ा, मंजूर अहमद निवासी हंदवाड़ा के रूप में हुई है।
जिला कुपवाड़ा में पकड़े गए आरोपियों में सजाद अहमद गोर्सी निवासी अमरोही, मोहम्मद इस्माइल गोर्सी निवासी अमरोही, मजीद अहमद शेख निवासी तंगधार बखयां, निसार अहमद बादन निवासी: अमरोही करनाह शामिल हैं। हंदवाड़ा में पकड़े आरोपियों की पहचान जाविद अहमद सोफी निवासी खुम्बल हंदवाड़ा के रूप में हुई है।