श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उपाध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी ने आगामी सदस्यता अभियान की समीक्षा की। पार्टी मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में पहले से तय समय सीमा में जिला और क्षेत्रीय समितियों के नामांकन के बारे में भी चर्चा की गई।
मोहम्मद सरताज मदनी ने पार्टी नेताओं से आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयारियां करने को कहा। महासचिव मोहम्मद खुर्शीद आलम ने जिला अध्यक्षों से आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय बैठकों की तैयारी करने को कहा।
बैठक में वरिष्ठ नेता अब्दुल हमीद कोहशीन, जिला अध्यक्ष श्रीनगर अबु कयूम भट, जिला अध्यक्ष बडगाम मोहम्मद यासीन भट, प्रवक्ता मुहम्मद इक़बाल ट्रंबो और शोकिया क़ुरैशी, पूर्व वीसी डॉ. अली मोहम्मद, आरिफ़ लैगारू, बशीर अहमद बेग, सैयद सलीम गिलानी, शेख सबा, मोहम्मद शफी कुंदंगेर, बशीर अहमद डार, फ़याज़ अहमद रेशी और अन्य ने बैठक में भाग लिया। ब्यूरो