हंदवाड़ा। तहसीलदार क्रालगुंड ने हंदवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्रालगुंड से छह कर्मचारियों की अनुपस्थिति की जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर 3:40 बजे तहसीलदार की तरफ से औचक निरीक्षण के बाद की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सब फार्मासिस्ट अब्दुल अहमद शेख, फिजियोथैैरेपिस्ट तारिक अहमद, बीएचडब्ल्यू मोहम्मद इकबाल शेख, जूनियर नर्स जीनत खुर्शीद, ओटी तकनीशियन जमशीद लोन, एफएमपीएचडब्ल्यू जुबैदा हसन और एमटीएस गुलाम अहमद मीर सहित छह कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्टेशनों पर मौजूद नहीं थे। इससे स्वास्थ्य सेवा केंद्र का कामकाज प्रभावित हुआ।