फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनी सलारिया बिरादरी ने कुलदेवता के स्थान पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। अरनिया तहसील के गांव सोहागपुर में स्थित अखिल भारतीय सैनी सलारिया बिरादरी कुलदेवता के स्थान पर रविवार को वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। सुबह से ही देवस्थान परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

देवस्थान कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कमल सैनी ने बताया कि देवस्थान के प्रति लोगों की अटूट आस्था है, जो हर वर्ष धार्मिक कार्यक्रम को और भव्य बना देती है। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई, जहां मंत्रोच्चार और आहुतियों के साथ सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। पावन अवसर पर विधायक अश्वनी शर्मा सहित कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने देवस्थान पर पहुंचकर क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। बाद दोपहर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें