रामगढ़। क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद तहसील कार्यालय में आग लग गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और मौके पर रामगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। अंदर जाकर देखा तो तहसील के कमरे के कंप्यूटर रूम से धुआं निकल रहा था। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं सूचना मिलते ही तहसील के कार्यालय के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कार्यालय में पड़े दस्तावेजों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।