फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लाइनमैन समेत दो को लगा करंट, बाल-बाल बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया के तमाला क्षेत्र में बिजली की टूटी लाइन को जोड़ते समय लाइनमैन समेत तीन लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसा 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार का शटडाउन न लेने और प्रोटोकॉल फॉलो न करने के चलते हुआ है। आपातकाल में तीनों को अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाइनमैन किशोर कुमार क्षेत्र के दो स्थानीय लोगों को साथ लेकर ट्रांसफॉर्मर से फ्यूज डिस्चार्ज कर टूटी लाइन को जोड़ रहे थे। ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन ने दूरी कम होने पर तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। नीचे गिरने से उनकी जान बच गई।

लाइनमैन किशोर कुमार ने बताया कि तार की मरम्मत करते हुए एकदम से हाइटेंशन तार ने उनको अपनी तरफ खींच लिया। बड़ी मुश्किल से उनकी जान बच पाई है। बिश्नाह बिजली विभाग के एईई सुनील सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल फॉलो न करने से हादसा पेश आया है। इस पर लाइनमैन और जेई को फटकार लगाई है। नियमों के परे जाकर मरम्मत कार्य करना सरासर गलत है। इस पर जेई से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें