फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीडीसी सदस्य ने समस्याएं सुनी, बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने रविवार को विधानसभा छबं के ब्लॉक मैरा मांदरेया की पंचायत कयूर, कठार और घराटल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा कर जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुना। साथ ही भारी बारिश से हुए नुकसान वाले सभी क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस जनता दरबार में सभी लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में आ रही जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, बाढ़ नियंत्रण विभाग व भारी बारिश से हुए नुकसान से सुरेश शर्मा को अवगत करवाया। सुरेश शर्मा ने सभी परेशानियों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र उनका हल करने को कहा । सुरेश शर्मा ने कहा आप सबकी जन समस्याओं को बड़ी गंभीरता से हल करने के लिए हमारा भरपूर प्रयास जारी है इसके अलावा सुरेश शर्मा ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सड़क मार्गों, भूमि कटाव और लोगों के घरों में हो रहे नुकसान का जायजा लिया और उनके उचित व शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को हल करने के लिए कहा। इसके अलावा सुरेश शर्मा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा हम किसी भी प्रकार की परेशानी से निपटने के लिए हर उचित कदम उठा रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न विभागों से आए प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें